0 से 05 वर्ष के बच्चों के आधार Enrollment का कार्य किसके माध्यम से होगा :-
प्रिय कियोस्क धारक, 0 से 05 वर्ष के बच्चों के आधार Enrollment का कार्य ई-मित्र कियोस्क धारकों द्वारा किया जावेगा इस हेतु आधार Enrollment की मशीन विभाग द्वारा आपको निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी I
एक ग्राम पंचायत एवं वार्ड से कितने आवेदन हो सकते है :-
इस कार्य हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वार्ड से 2 आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है एवं इस कार्य हेतु महिलाओ को वरीयता दी जाएगी I
इस सेवा के माध्यम से कौन कौन यह काम कर सकता है :-
इस सेवा के लिए आवेदन वो ही कियोस्क धारक/ऑपरेटर करेंगे जिन्होंने CELC परीक्षा के लिए आवेदन कर दिया है अथवा CELC परीक्षा पास कर ली है |
आप को इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए क्या करना होगा:-
आपको केवल परीक्षा के लिए आवेदन ही करना है, परीक्षा का शुल्क भुगतान सामूहिक रूप से विभाग द्वारा कर दिया जायेगा तथा परीक्षा विभाग द्वारा ही करवाई जाएगी|
CELC परीक्षा आवेदक को आवेदन करने के लिए क्या करना होगा :-
आवेदक को केवल CELC परीक्षा आवेदन की रसीद / CELC सर्टिफिकेट आवेदन के साथ अपलोड करना होगा|
CELC परीक्षा के आवेदक कब तक स्वीकार होंगे :-
इस सेवा हेतु आवेदन 23-01-2020 तक स्वीकार किये जायेंगे अतः आप आज ही अपना आवेदन करना सुनिश्चित करें I
इस प्रोग्राम में आप अपने साथ और किन किन को साथ लेकर काम कर सकते हो :-
इस कार्य हेतु आप कियोस्क के साथ अन्य ऑपरेटर बनाकर भी ऑपरेटर द्वारा आवेदन कर सकते हैं I
आप इस सेवा की गाइडलाइन emitra.rajasthan.gov.in पोर्टल के download सेक्शन में Guideline for CELC Exam लिखकर प्राप्त कर सकते है| या फिर यहाँ पर क्लिक करे
CELC आधार के लिए आवेदन करने के लिए DEPARTMENT OF INFORMATION TECHNOLOGY AND COMMUNICATION विभाग की Apply For CELC Aadhar सेवा ई मित्र पोर्टल पर प्रारंभ कर दी गई है| अत: शीघ्र ही आवेदन करे|
एक ग्राम पंचायत/वार्ड में 2 से अधिक आवेदन स्वीकार नहीं जायेंगे|

0 टिप्पणियाँ