Janta Portal Android App MGSU Online Form 2021 REET EWS Online Form 2021 आप सभी जनता का दिल से आभार वेक्त करता हु ये वेबसाइट मेंए जनता कि हर प्रकार से हेल्प करने के लिए बनाई है अगर आपको किसी प्रकार कि समस्या हो तो हमसे सम्पपर्क करे हम आपकी जरुर सहायता करे गे आप सभी को पिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाए , तथा आप सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद पवन प्रजापत s/o मोहन लाल 4

आयुष्मान भारत योजना या मोदीकेयर

आयुष्मान भारत योजना या मोदीकेयर, भारत सरकार की एक प्रस्तावित योजना हैं, जिसे 23 सितम्बर 2018 को पूरे भारत मे लागू किया गया था।




2018 के बजट सत्र में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने इस योजना की घोषणा की। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों (बीपीएल धारक) को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है।



इसके अन्तर्गत आने वाले प्रत्येक परिवार को 5 लाख तक का कैशरहित स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जायेगा। १० करोड़ बीपीएल धारक परिवार इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ उठा सकेगें। इसके अलावा बाकी बची आबादी को भी इस योजना के अन्तर्गत लाने की योजना है।

आयुष्मान        :      भारत योजना
प्रकार              :      स्वास्थ्य बीमा
देश                 :      भारत
मन्त्रालय         :       स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
प्रमुख लोग       :      नरेन्द्र मोदी
शुरू                 :     सितम्बर 23, 2018
बजट                :     2000 करोड़
वर्तमान स्थिति     :     प्रस्तावित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी द्वारा सर्व प्रथम इस योजना की शुरुवात रांची शहर से 23 सितम्बर 2018 को की गई|
साथ ही इसके एक हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया गया है – 14555 जिस पर आप कॉल करके यह जान सकते है की आप इस योजना की लाभार्थी योजना में है की नहीं|

योजना के मुख्य बिंदु

उचित स्वास्थ्य बीमा सुविधा उपलब्ध कराना : इस योजना की घोषणा का मुख्य उद्देश्य देश में स्वास्थ्य से संबंधित आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराना है| इस योजना के लागू होने के पश्चात गरीब व्यक्ति भी बीमारी या अन्य किसी स्थिति में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कर पायेंगे, ऐसी स्थिति में पैसो की कमी उनके स्वास्थ्य के आड़े नहीं आयेगी.

कुल लाभान्वित जनता : इस योजना के द्वारा भारत के करीब 10 करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे. एक बार यह बीमा पॉलिसी लेने पर पूरे परिवार के लिए इसका लाभ ले सकते है. इस प्रकार करीब 50 करोड़ लोगों को इसका फायदा मिलेगा|




कुल बीमा राशि : इस योजना के द्वारा एक परिवार को एक साल में 5 लाख रुपय तक की सहायता दी जाएगी, जिसे जरूरतमंद व्यक्ति विकट परिस्थिति में उपयोग कर पायेगा|जुल्फिकार खान ने भी इस योजना में अपना काफी योगदान दिया है।

इस योजना के लिए पात्रता


गरीब परिवारों के लिए आरक्षण : कोई भी व्यक्ति जिसके पास विकट स्वास्थ्य की परिस्थितियों मे ना तो कोई बीमा पॉलिसी हो ना ही उस व्यक्ति के पास इतना पैसा हो की वह अपना इलाज करवा सके, उस स्थिति में इस योजना के द्वारा वह व्यक्ति सरकार से मदत प्राप्त कर अपना इलाज करवा सकता है.

परिवार के सदस्यों की संख्या : शुरुआत में इस योजना के अंतर्गत परिवार के 5 सदस्यों को कवर किया जायेगा, परंतु बाद में इसके अंतर्गत पुरे परिवार को लाभ देने की बात भी कही जा रही है. इस विषय में फ़िलहाल संबंधित समिति में अभी बातचीत जारी है.

SECC-2011 डेटा : इस योजना के अंतर्गत केवल वही लोग लाभ ले सकते है जिनका नाम SECC-2011 के अंतर्गत रजिस्टर हो.

आधार कार्ड होना आवश्यक है : अगर कोई व्यक्ति इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो उसके लिए यह आवश्यक है की व्यक्ति का स्वयं का पहचान पत्र उसका आधार कार्ड उसके पास हो. इसके अतिरिक्त व्यक्ति का आधार कार्ड उसके परिवार आईडी से भी लिंक होना चाहिये, अगर ऐसा नहीं होता है तो वह व्यक्ति इस सुविधा से वंचित रह जायेगा.







👩🏻‍🔬 *_आयुष्मान भारत योजना: कैसे होगा मुफ्त में इलाज?; यहां पढ़ें डिटेल्स_*:::::::

सरकार की आयुष्मान भारत योजना रविवार (23) सितंबर से शुरू होगी. पांच लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा इसमें लोगों को दिया जाएगा. इसमें कैसे शामिल होंगे, अस्पताल में भर्ती होने के बाद क्या करना है? आइए जानें -

💁‍♂ *_सवाल- मैं इस योजना के तहत आता हूं कि नहीं कैसे ये पता चलेगा?_*
*_जवाब-_* सन 2011 की जनगणना में गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को इसमें जगह मिलेगी. आप अपनी पंचायत में जाकर भी पता कर सकते हैं.

या फिर  - इसके लिए आपको सबसे पहले mera.pmjay.gov.in पर जाना होगा. मोबाइल नंबर डालकर OTP Verify करें. (राज्य) का नाम पूछा जाएगा. स्टेट सेलेक्ट करने के बाद मोबाइल नंबर/राशन कार्ड नंबर की मदद से जान सकेंगे कि आपको इस योजना का लाभ मिल रहा है कि नहीं.



💁‍♂ *_सवाल- अस्पताल जाकर क्या करना होगा?_*
*_जवाब-_* मरीज को अस्पताल में जाकर आरोग्य मित्र से मिलना होगा. वह आपके आपके आईडी प्रूफ मांगेगा. राशन कार्ड या फिर कोई भी अन्य कार्ड आपको दिखाना होगा. आरोग्य मित्र आपको ई-कार्ड देगा. इसमें आपकी फोटो के साथ आपका एड्रेस होगा. दूसरी बार प्रोसेस दोहराना नहीं होगा बल्कि ई-कार्ड दिखाने से काम बना जाएगा.

💁‍♀ *_सवाल- अस्पताल जाकर क्या पैसा देना होगा?_*
*_जवाब:_* आपको इसके लिए एक रुपया भी नहीं देना है. अगर आपसे कोई पैसा मांगता है तो आपकी इसकी शिकायत *_14555_* पर फोन कर सकते है.

💁‍♂ *_सवाल- कौन सी बीमारियों का इलाज करवा पाएंगे?_*
*_जवाब-_* आसान शब्दों में समझे तो मतलब साफ है कि जिन बीमारियों में आपको हॉस्पिटल में भर्ती नहीं होना पड़ता है. आप अपनी बीमारी के लिए डॉक्टर की सलाह पर बाहर से दवाइयां ले सकते है. इस योजना का फायदा हॉस्पिटल में भर्ती होने पर ही मिलेगा. इसमें भर्ती के तीन दिन पहले और हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के 15 दिन बाद का खर्च मिलेगा.

💁‍♀ *_सवाल कौन से राज्य में कितने वेलनेस सेंटर?_*
*_जवाब-_* इसके दो कंपोनेंट हैं. पहला, 10.74 लाख परिवारों को मुफ्त 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा. दूसरा, हेल्थ वेलनेस सेंटर. इसमें देश भर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अपडेट होंगे. इन सेंटर में इलाज होगा और मुफ्त दवाइयां मिलेंगी. छत्तीसगढ़ में 1000, गुजरात में 1185, राजस्थान में 505, झारखंड में 646, मध्य प्रदेश में 700, महाराष्ट्र में 1450, पंजाब में 800, बिहार में 643, हरियाणा में 255.



💁‍♂ *_सवाल-क्या आधार कार्ड के बिना मिलेगा योजना का लाभ?_*
*_जवाब-_* आयुष्मान भारत योजना के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत नहीं है. सुप्रीम कोर्ट के अनुसार किसी भी सरकारी स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत नहीं है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ये पोस्ट भी आपके काम आ सकते है

Animal movie