वस्तु एवं सेवा कर ( GST ) दिवस
भारत में 1 जुलाई 2021 को एवं वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की चौथी वर्षगाँठ बनाई जा रही है।
मुख्य बिंदु
- प्रथम बार यह दिवस 1 जुलाई, 2018 को मनाया गया था।
- केंद्र सरकार द्वारा यह दिवस हर साल भारत में जीएसटी की शुरुआत होने की खुशी में मनाया जाता है।
‘जीएसटी के बारे में
- गंतव्य-आधारित कराधान प्रणाली जीएसटी 1 जुलाई, 2017 की मध्यरात्रि से भारत में लागू किया गया था।
- इसकी स्थापना 101वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा की गई है।
- यह भारत को एकीकृत बाजार बनाने के लिए “एक राष्ट्र एक कर” की तर्ज पर पूरे देश के लिए एक अप्रत्यक्ष कर है।
- यह अपने संपूर्ण उत्पाद चक्र या जीवन चक्र यानी निर्माता से उपभोक्ता तक वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति पर एक एकल कर है।
- इसकी गणना किसी सामान या सेवाओं के किसी भी स्तर पर केवल “मूल्य संवर्धन” में की जाती है।
- अंतिम उपभोक्ता कर के केवल अपने हिस्से का भुगतान करेगा, न कि पूरी आपूर्ति श्रृंखला का, जैसा कि पहले होता था।
- जीएसटी परिषद् के पास जीएसटी से संबंधित किसी भी मामले पर निर्णय लेने का प्रावधान है जिसके अध्यक्ष भारत के वित्त मंत्री हैं।
जीएसटी परिषद के बारे में
- यह भारत का पहला संघीय संस्थान है।
- यह देश में कराधान से संबंधित सभी निर्णयों को मंजूरी देता है ।
- इसमें केंद्र, 29 राज्य, दिल्ली और पुडुचेरी शामिल हैं।
- केंद्र के पास 1/3 मताधिकार है और राज्यों के पास 2/3 मताधिकार है।
- परिषद् में बहुमत के बाद निर्णय लिए जाते हैं।
0 टिप्पणियाँ