Janta Portal Android App MGSU Online Form 2021 REET EWS Online Form 2021 आप सभी जनता का दिल से आभार वेक्त करता हु ये वेबसाइट मेंए जनता कि हर प्रकार से हेल्प करने के लिए बनाई है अगर आपको किसी प्रकार कि समस्या हो तो हमसे सम्पपर्क करे हम आपकी जरुर सहायता करे गे आप सभी को पिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाए , तथा आप सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद पवन प्रजापत s/o मोहन लाल 4

UNESCO (United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization) || यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन ) सामान्य जानकारी

UNESCO (United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization)  // यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन) :-

➡️ स्थापना – वर्ष 1945 में

➡️ मुख्यालय - पेरिस, फ्रांस में

➡️ सदस्य - 193 देश 

➡️ महानिदेशक - ऑड्रे एज़ोले

➡️ यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है। 

➡️ कार्य - शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतराष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है।

➡️ भारत 1946 में इसका सदस्य बना व भारत सरकार ने यूनेस्को के साथ सहयोग के लिए 1949 ने एक अंतरिम 'भारतीय राष्ट्रीय आयोग' (आईएनसीसीयू) का गठन किया था। 





✅यूनेस्को के प्रमुख उद्देश्‍य-
👇
➡️ 1. सांस्‍कृतिक विविधता, अंत:सांस्‍कृतिक बातचीत और शान्ति की संस्‍कृति को बढ़ावा देना।
➡️ 2. विज्ञान की जानकारी को गतिशील बनाना।
➡️ 3. नैतिक चुनौतियों का समाधान करना।
➡️ 4. सभी के लिए गुणवत्‍तायुक्‍त शिक्षा
➡️ 5. सूचना और संचार के माध्‍यम से समावेशी ज्ञान सोसायटियों का निर्माण करना।




✅ यूनेस्को का संगठन  - 
👇
➡️ 1. महासम्मेलन:  सभी सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व, बजट को मंजूरी, महानिदेशक का चुनाव|

➡️ 2. कार्यकारी बोर्ड:  58 सदस्य, सम्मेलन द्वारा चार वर्षीय कार्यकाल हेतु निर्वाचित, वर्ष में तीन सत्र, बोर्ड द्वारा युनेस्को के कार्यक्रमों का पर्यवेक्षण|  

➡️ 3. सचिवालय:  विशेषज्ञ शामिल, कार्यक्रमों के प्रशासन हेतु उत्तरदायी, छह वर्षीय कार्यकाल हेतु नियुक्त महानिदेशक सचिवालय का प्रधान|





✅ यूनेस्को संगठन प्रमुख के कार्य - 
👇
➡️ 1.अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों का आयोजन करना|

➡️ 2.विशिष्ट अध्ययनों का संचालन, तथ्यात्मक सूचनाओं का वितरण शब्द एवं चित्र द्वारा विचारों के मुक्त प्रवाह का संवर्द्धन करना |

➡️ 3. ऐतिहासिक व वैज्ञानिक महत्व की पुस्तकों तथा अन्य कलात्मक कृतियों का संरक्षण करना।
 
➡️ 4. सदस्य देशों के साथ शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विकास में सहयोग करना।




✅ यूनेस्को के तत्वाधान में कुल 40 अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाए जाते हैं, इनमें कुछ प्रमुख निम्न है –
👇
➡️ 8 मार्च - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
➡️ 3 मई - विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस
➡️ 5 अक्टूबर - विश्व शिक्षक दिवस 


✅ यूनेस्को दुनिया भर के अल-अलग देशों के धरोहरों को विश्व धरोहर में शामिल करता है, यूनेस्को का पहला विश्व धरोहर स्थल इक्वाडोर का Galapagos Island है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ये पोस्ट भी आपके काम आ सकते है

Animal movie