आज हर कार्य में पेन कार्ड का होना बहुत अनिवारीय हो गया है इस के चलते सभी पैन कार्ड बनाने चाहते है
Pan Card (पैन कार्ड) क्या है
•पैन कार्ड इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी किया गया 10 डिजिट का एक परमानेंट अकाउंट नंबर है जो की (Financial Transaction) वित्तीय लेन देन के लिए जरूरी होता है |
पैन कार्ड क्यों आवश्यक है |
•इनकम टैक्स भरने के लिए
•न्यू बैंक अकाउंट खोलने के लिए
•क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड के लिए
•रूपये 50000 से ज्यादा का बीमा प्रीमियम के भुगतान के लिए
•प्रॉपर्टी खरीदने एवं बेचने के लिए
•बैंक में 50000 से जयादा जमा कराने के लिए
•वाहन खरीदने एवं बेचने के लिये
•शेयर बाज़ार में अकाउंट खुलाने के लिए व अन्य
पैन कार्ड बनाने का निर्धारित शुल्क
•ई मित्र पर पैन कार्ड बनाने का शुल्क रूपये 110 है |
ई मित्र पर लॉग इन होने बाद आप ई मित्र के डैशबोर्ड पर आ जायेंगे यहा सर्विस (Service )
में अवेलसर्विस (Avail Service) में यूटिलिटी (Utility) पर क्लिक करे जेसा की निचे दिखाया
गया है |
अब आपको स्क्रीन पर दो Option 1. Free Search एवं 2. Advance
Search दिखाई देंगे Free Search में आप Pan Card Form टाईप
करके Pan Card की सर्विस सलेक्ट करे |
अथवा Advance Search पर क्लिक करने पर तीन कोम्बो बॉक्स 1.
Category, 2. Department एवं 3. Service दिखाई देंगे Select
Category में Utility सलेक्ट करे, Department में UTI
INFRASTUCTURE SERVICE LIMITEDसलेक्ट करे इसके बाद SERVICE में
PAN CARD FORM FILLING सलेक्ट करे |
इसके बाद एक मेसेज बॉक्स दिखाई देगा इसमें Third Party Portal
पर जाने के लिए OK करे |
OK पर क्लिक करने पर आप पैन कार्ड के पोर्टल पर आ
जायेंगे वहां पर आप को पांच मेनू दिखाई देंगे |
नई पैन एप्लीकेशन के लिए आप MENU PAN49A में जाकर
सर्विस New Pen (49A) Form पर क्लिक करे जैसा की निचे
स्क्रीन शॉट में दर्शाया गया है |
नई पैन एप्लीकेशन के लिए आप MENU PAN49A में
जाकर सर्विस New Pen (49A) Form पर क्लिक करे जैसा
की निचे स्क्रीन शॉट में दर्शाया गया है |
फॉर्म खुलने पर आप आवेदक का सम्पूर्ण विवरण
आवेदक द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार सही व
पूर्ण रूप से दर्ज करे इसके बाद आवेदक को भरी गयी
जानकारी के बारे में स्क्रीन पर दिखा कर कन्फर्म
करे फिर Submit बटन पर क्लिक करे |
फॉर्म भरने के बाद जैसे ही Submit बटन पर क्लिक करेगे आप के
सामने स्क्रिन पर फॉर्म प्रिंट का Option दिखाई देगा आप फॉर्म का
प्रिंट निकाल ले तथा प्रिंट लेने के बाद फॉर्म पर बताये अनुसार
आवेदक की फोटो चिपकाये ( दी गयी जगह पर दाएँ एवं बाएँ तरफ
फोटो चिपकाये दाएँ तरफ फोटो के निचे दिए गए बॉक्स में
आवेदक के हस्ताक्षर करवाये | बाएँ तरफ चिपकाई गयी फोटो को क्रास
करते हुए आवेदक के हस्ताक्षर करवाये ) अशिक्षित आवेदक दी गयी
जगह पर बाएँ हाथ का अंगूठा लगाये व फॉर्म को नोटरी या राजपत्रित
अधिकारी से Attested करवाये |
फॉर्म के अंत में दी गयी जगह पर आवेदक के हस्ताक्षर करवाये
अशिक्षित आवेदक दी गयी जगह पर बाएँ हाथ का अंगूठा लगाये
व फॉर्म को नोटरी या राजपत्रित अधिकारी से Attested करवाये
अगर आप किसी कारण से फॉर्म का प्रिंट नहीं ले पाए तो PAN 49A
Menu में जाकर Regenerate PAN Application से दोबारा फॉर्म प्रिंट
कर सकते है |
फॉर्म प्रिंट होने के बाद आवेदन को पूरा करने के लिए जरूरी
दस्तावेजो को स्कैन करके अपलोड करना जरूरी है | इसके लिए
Menu PAN 49A में जाकर Upload Document पर क्लिक करे |
जैसे ही आप Upload Document पर क्लिक करेगे आपको भरे हुए
फॉर्म का कूपन नम्बर व आवेदक का नाम दिखाई देगा यहाँ पर
आप कूपन नम्बर व आवेदक के नाम से पहले बॉक्स में क्लिक
करे |
बॉक्स में क्लिक करने के बाद Document Browse के लिए दिखाई
देगा आप स्कैन किये गए दस्तावेजो को ब्राउज करके अपलोड
करे जैसा नीचे स्क्रीन शॉट में दिखाया गया है |
Document Scan करने के लिए ध्यान देने योग्य बातें |
Pan Application Form पूरा भरा हुआ 200 dpi, कलर PDFA format मे स्कैन करे |
Proof of Identification (POI) , Proof of Address (POA) एवं Proof of Date of Birth (DOB) के लिए आवेदक
द्वारा दिए गए (Supporting Documents) सहायक दस्तावेज 200 dpi color, PDFA Format में स्कैन करे
स्कैन डॉक्यूमेंट साइज 2 MB से ज्यादा न हो |
फोटो 300 dpi, कलर, 213 x 213 px (Pixel) में JPEG Format में स्कैन करे साइज़ 30 KB से कम होनी
चाहिए |
सिग्नेचर 600 dpi, black and white, JPEG Format में 60 KB से कम साइज़ में स्कैन करे |
पैन कार्ड की एप्लीकेशन सबमिट करने के बाद उसका स्टेटस पता
करने के लिए पैन कार्ड पोर्टल के मेनू Track PAN में Find
Application Status पर क्लिक करे तथा Application No. से Search
करके आवेदन का Status जान सकते है |
अगर किसी आवेदन में कोई ऑब्जेक्शन होता है तो उस आवेदन
के लिए MENU PAN Objection में Find Application Under
Objection पर क्लिक करे |
Find Application Under Objection पर क्लिक करने के बाद
ऑब्जेक्ट किये गए आवेदन कारण सहित दिखाई देंगे कारण के
अनुसार आप Application को Edit पर क्लिक करके सुधार करके
सबमिट करे |
अगर Application में Objection दस्तावेजो के कारण हुआ है तो
Menu PAN Objection में Upload to Clear Objection Document में
जाकर दस्तावेज Upload करे |
| Proof of Indentity (Copy of) | Proof of Address (Copy of) | Proof of date of birth (copy of) |
| आधार कार्ड UIDAI द्वारा जारी किया गया | आधार कार्ड UIDAI द्वारा जारी किया गया | आधार कार्ड UIDAI द्वारा जारी किया गया |
| Voter ID कार्ड | Voter ID कार्ड | Voter ID कार्ड |
| पासपोर्ट | पासपोर्ट | पासपोर्ट |
| ड्राइविंग लाइसेंस | ड्राइविंग लाइसेंस | ड्राइविंग लाइसेंस |
| Central Government Health Scheme Card or Ex-servicemen Contributory Health Photo Card | Electricity Bill बिजली का बिल | Central Government Health Scheme Card or Ex-servicemen Contributory Health Photo Card |
| Photo ID Card, भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जरी किया गया | लैंड लाइन बिल और ब्रॉडबैंड कनेक्शन बिल | Photo ID Card, भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जरी किया गया |
| राशन कार्ड | पानी का बिल | जनम प्रमाण पत्र |
| Arm’s Licence | गैस कनेक्शन बुक, कार्ड, पाइप गैस बिल | पेंशन पेमेंट आर्डर (PPO) |
| फोटो सहित पेंशन कार्ड | बैंक अकाउंट स्टेटमेंट | विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र |
| | क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट | 10th मार्क शीट |
| | मूल निवास प्रमाण पत्र | मूल निवास प्रमाण पत्र |
| | Post office Passbook | |
फॉर्म पूरा भरने एवं जरूरी दस्तावेजो को अपलोड करने के बाद
प्रिंट निकले हुए फॉर्म एवं दस्तावेजो को प्रत्येक माह के अंत में
निचे दिए गए पते पर भेजे इसके लिए आपको कोरियर शुल्क
40 रूपये महीने के मिलेंगे |
•UTISL के क्षेत्रीय कार्यालय व processing केंद्र का पता |
•पता : UTI Infrastructure Technology and Services Limited
Ground Floor, Jeevan Tara Building OppPatel Chowk Metro
Station 5 Parliament Street, New Delhi - 110001
•फ़ोन नंबर : 011-23741282-86 Fax:011-23741280
•ईमेल आई. डी. : pan.delhi@utiitsl.com



















0 टिप्पणियाँ